शनिवार, 9 जून 2007

बदमाशों के लिए रोटी न बनाने पर पत्‍‌नी का टखना तोड़ा

बागपत। बदमाशों के लिए भोजन बनाने से इंकार करने पर एक युवक ने अपनी पत्‍‌नी को पीटकर उसका टखना तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने एसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बागपत के सिरसली गांव की प्रमिला (परिवर्तित नाम) का विवाह 10 वर्ष पूर्व बिजनौर के नगीना कस्बे में हुई था। आरोप है कि उसका पति आवारा है और वह उसे आए दिन परेशान रखता है। उसके संबंध बदमाशों से हैं। कुछ दिन पूर्व उसके पति के साथ घर पर आधा दर्जन बदमाश आए। उसके पति ने उनके लिए भोजन बनाने को कहा। बदमाशों के लिए भोजन बनाने से इंकार करने पर उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा। पिटाई से उसके पैर का टखना टूट गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उसने एसपी के यहां भेजे पत्र में अपने पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस समय महिला अपने मायके में रह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: